गंगा दशहरा स्नान को सुव्यवस्थित बनाने के लिए जोनल-सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात, जिलाधिकारी ने की तैयारी

हरिद्वार: गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर 25 मई 2026 (सोमवार) को हरिद्वार में होने वाले पवित्र स्नान को सकुशल और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मेला क्षेत्र को विभिन्न जोनों और सेक्टरों में विभाजित कर जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी है।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को संवेदनशीलता, समन्वय और कुशलता के साथ दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि गंगा दशहरा पर देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है, इसलिए यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

निम्नलिखित अधिकारियों को विभिन्न जोनों में तैनात किया गया है:

  • हर की पैड़ी जोन -जोनल मजिस्ट्रेट: मनीष कुमार सिंह
  • मालवीय दीप जोन – जोनल मजिस्ट्रेट: मनजीत सिंह
  • सुभाष घाट जोन – जोनल मजिस्ट्रेट: दयानंद सरस्वती
  • मनसा देवी जोन -जोनल मजिस्ट्रेट: जितेन्द्र कुमार
  • अपर रोड जोन – जोनल मजिस्ट्रेट: नंदन कुमार
  • ऋषिकुल मैदान जोन – जोनल मजिस्ट्रेट: महेश कुमार
  • खड़खड़ी/सप्तऋषि जोन – जोनल मजिस्ट्रेट: आकाश जोशी
  • रोडी बेलवाला जोन – जोनल मजिस्ट्रेट: राजेश कुमार गुप्ता
  • शंकराचार्य चौक जोन – जोनल मजिस्ट्रेट: अतुल प्रताप सिंह
  • सिंहद्वार जोन – जोनल मजिस्ट्रेट: विपिन चौहान
  • चंडी देवी जोन – जोनल मजिस्ट्रेट: वेद प्रकाश

अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) फिंचा राम चौहान को पूरे जनपद की कानून व्यवस्था का प्रभारी बनाया गया है। रोशनाबाद स्थित आपदा प्रबंधन कार्यालय में 24 मई से 24×7 कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसकी प्रभारी मीरा रावत होंगी।

जिलाधिकारी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को सुरक्षा एवं ट्रैफिक व्यवस्था, मुख्य चिकित्साधिकारी को स्वास्थ्य सेवाएं और नगर निगम को साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें और गंगा दशहरा स्नान को शांतिपूर्ण व सुरक्षित बनाने में सहयोग करें।