हिंदी पत्रकारिता दिवस: मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं
लोकतंत्र की मजबूती में बताया पत्रकारों का अहम रोल-CM
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर प्रदेश सहित देशभर के पत्रकारों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि हिंदी पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती और समाज को जागरूक बनाने में हमेशा से महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रही है।
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त पत्रकार बंधुओं को बधाई देते हुए कहा कि सत्य, निष्पक्षता और जनहित के प्रति पत्रकारों की प्रतिबद्धता लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में भी अहम योगदान देती है।
उन्होंने मीडिया को समाज का एक सशक्त स्तंभ बताया, जो लोगों तक सही और तथ्यपरक जानकारी पहुंचाकर जनजागरूकता बढ़ाने का कार्य करता है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि समाज को जागरूक, शिक्षित और सही मार्गदर्शन देने के लिए पत्रकारों द्वारा किए जा रहे समर्पित और अथक प्रयास बेहद सराहनीय हैं और यह समाज को एक सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं।