‘जल है तो कल है’ के संकल्प के साथ द्रोण वाटिका को मिली बड़ी सौगात

देहरादून: द्रोण वाटिका कॉलोनी, वार्ड-59 में सहस्त्रधारा रोड पर पेयजल पाइपलाइन बिछाने के कार्य का शुभारंभ रविवार को विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ प्रधान’ एवं क्षेत्रीय पार्षद संजीव बंसल की मौजूदगी में किया गया। कॉलोनीवासियों की वर्षों पुरानी पेयजल समस्या का समाधान करने के लिए आयोजित इस समारोह में मुख्य अतिथि ने नारियल फोड़कर विधि-विधानपूर्वक शिलान्यास किया।

विधायक उमेश शर्मा ने कहा कि देहरादून को स्मार्ट सिटी बनाने के संकल्प में हर कॉलोनी को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना अपरिहार्य है। उन्होंने द्रोण वाटिका की पेयजल समस्या को अपनी प्राथमिकता बताया और जल्द ही कार्य पूर्ण करने का आश्वासन दिया। पार्षद संजीव बंसल ने भी बैठक में कहा कि यह कॉलोनीवासियों की एकजुटता का परिणाम है और ‘जल है तो कल है’ के सिद्धांत को आगे बढ़ाते हुए सैकड़ों परिवारों को फलदायी परिणामों की संभावना जताई।कार्यक्रम में डीवीआरएस कॉलोनी के अध्यक्ष राजदेव सिंह यादव, सचिव आरके शर्मा, सहसचिव आनंद सिंह नेगी, संरक्षक प्रेम सिंह चौहान, चंदन कुमार झा सहित सैकड़ों महिलाओं, पुरुषों, बुजुर्गों और युवाओं ने भाग लिया। कॉलोनीवासियों ने विधायक और पार्षद का फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया। लोगों ने खुशी जताते हुए कहा कि वर्षों की मांग अब पूरी होने वाली है और गर्मियों में पानी की किल्लत से निजात मिलेगी। कार्यक्रम का संचालन संरक्षक चंदन कुमार झा ने किया।

अंत में सभी ने जल संरक्षण का संकल्प लिया। इस ऐतिहासिक समारोह में बीके श्रीवास्तव, राजेश रंजन, अनिल दत्त शर्मा, कृष्णा तोमर, हेमंत पोखरियाल, पुष्कर सिंह रावत, प्रशांत कुमार विश्वास, जबर सिंह राणा, मृत्युंजय विश्वास, बलराज कृष्ण दीक्षित, मुकेश चंद्र वर्मा और श्रीमती लक्ष्मी वर्मा सहित सैकड़ों कॉलोनी निवासी मौजूद रहे।