- बंशीधर तिवारी बोले-बिना स्वीकृत मानचित्र निर्माण पर होगी सख्त कार्रवाई
- ऋषिकेश में कार्रवाई, प्राधिकरण ने दोहराया, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
देहरादून: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) द्वारा अवैध निर्माण और अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। प्राधिकरण उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए एमडीडीए की टीम ने ऋषिकेश के मनीराम मार्ग (गली नंबर-10) में बिना नक्शा पास कराए कराए जा रहे निर्माण को सील कर दिया। यह निर्माण सरला अग्रवाल द्वारा कराया जा रहा था, जिस पर संज्ञान लेते हुए प्राधिकरण ने नियमानुसार सीलिंग की कार्रवाई की।
एमडीडीए ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि क्षेत्र में सभी निर्माण कार्य केवल स्वीकृत मानचित्र और निर्धारित नियमों के अनुसार ही किए जाने चाहिए। बिना अनुमति निर्माण या अवैध प्लॉटिंग पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्राधिकरण की विशेष टीमें क्षेत्र में चल रही निर्माण गतिविधियों पर लगातार निगरानी रख रही हैं।
नियमों का पालन नहीं करने वालों पर होगी कार्रवाई – बंशीधर तिवारी
उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण के क्षेत्र में अवैध निर्माण और अनधिकृत प्लाटिंग के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी भी व्यक्ति को बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऋषिकेश में बिना स्वीकृत मानचित्र के किए जा रहे निर्माण को सील किया गया है। प्राधिकरण की टीमें नियमित रूप से क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों की निगरानी कर रही हैं। आमजन से भी अपील है कि निर्माण शुरू करने से पहले मानचित्र स्वीकृत कराएं और प्राधिकरण के नियमों का पालन करें। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण करना नियमों का उल्लंघन – मोहन सिंह बर्निया
प्राधिकरण क्षेत्र में अनधिकृत निर्माण और प्लाटिंग के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण करना नियमों का उल्लंघन है। ऐसे मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी। आमजन स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप ही निर्माण कार्य करें।
