MDDA का एक्शन, ऋषिकेश में अवैध निर्माण सील
- अवैध निर्माण किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं: बंशीधर तिवारी
- नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: बंशीधर तिवारी
- मानचित्र नियम तोड़ने वालों पर एमडीडीए का शिकंजा
- राजपुर-जाखन-पूरकुल-मालसी में नियमों का उल्लंघन रोकने के लिए अभियान
देहरादून: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडिए) ने शुक्रवार को अवैध निर्माणों और मानचित्र स्वीकृति नियमों के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम ने ऋषिकेश क्षेत्र में बिना स्वीकृत मानचित्र के बड़े निर्माण को सील कर दिया, जबकि देहरादून के राजपुर, जाखन, पुरकुल, डीआईटी मालसी समेत विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर नियमों के उल्लंघन पर कड़ाई से चेतावनी दी। यह अभियान उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देशों पर चलाया गया।
उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि विकास क्षेत्र में अनियोजित और अवैध निर्माण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। ऐसे मामलों में नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्राधिकरण का उद्देश्य सुनियोजित शहरी विकास सुनिश्चित करना तथा नागरिकों की सुरक्षा और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए निर्माण गतिविधियों को नियमानुसार संचालित करना है।
ऋषिकेश में बिना स्वीकृति बन रही इमारत सील एमडीडीए के अभियान के दौरान ऋषिकेश के निर्मल ब्लॉक-बी, निकट द गंगाज में भवन स्वामी जखमोलो द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृति के बड़े अवैध निर्माण पर कार्रवाई की गई। प्राधिकरण की टीम ने निरीक्षण के दौरान पाया कि निर्माण अनुमति के बिना किया जा रहा था। नियमों का उल्लंघन देखते हुए टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण को सील कर दिया। सीलिंग की पूरी प्रक्रिया नियमानुसार संपन्न कराई गई। कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज, अवर अभियंता, सुपरवाइजर तथा पुलिस बल मौजूद रहे।
राजपुर, जाखन, पुरकुल और मालसी क्षेत्रों में निरीक्षण अभियान एमडीडीए ने केवल सीलिंग तक सीमित नहीं रखा। संयुक्त सचिव गौरव चटवाल ने राजपुर, जाखन, पुरकुल, डीआईटी माल तथा आसपास के क्षेत्रों में निर्माणाधीन भवनों का स्थलीय निरीक्षण किया। स्वीकृत मानचित्रों और वास्तविक निर्माण का मिलान कर कई स्थानों पर निर्माणकर्ताओं को दस्तावेज मांगे गए। स्वीकृत नक्शे के विपरीत निर्माण पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। संयुक्त सचिव गौरव चटवाल ने कहा कि जिन निर्माणों के लिए अनुमति नहीं ली गई या स्वीकृत नक्शे से हटकर काम चल रहा है, उनके विरुद्ध उत्तराखंड नगर एवं ग्राम नियोजन अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी। इस अभियान में क्षेत्रीय अवर अभियंता सचिन तोमर, सिद्धार्थ सेमवाल, विदिता कुमारी व पवन भट्ट समेत अन्य कर्मचारी शामिल रहे।
अवैध निर्माणों पर लगातार अभियान जारी रहेगा प्राधिकरण का अभियान अवैध कॉलोनियों, बिना स्वीकृति के भवन निर्माण और मानचित्र के विपरीत किए गए कार्यों के खिलाफ लगातार जारी रहेगा।
उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि लगातार निरीक्षण चलाकर ऐसे निर्माणों की पहचान की जा रही है। ऋषिकेश में की गई सीलिंग इसी अभियान का हिस्सा है। उन्होंने सभी भवन स्वामियों से अपील की कि निर्माण शुरू करने से पहले आवश्यक स्वीकृतियां प्राप्त करें और स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप ही काम करें। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की जाए।
एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों की लगातार निगरानी की जा रही है। बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने देहरादून के नागरिकों से अपील की कि भवन निर्माण से पूर्व सभी आवश्यक स्वीकृतियां लें। इससे अनावश्यक कानूनी कार्रवाई से बचा जा सकेगा और क्षेत्र का नियोजित विकास सुनिश्चित होगा।
उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि लगातार निरीक्षण चलाकर ऐसे निर्माणों की पहचान की जा रही है। ऋषिकेश में की गई सीलिंग इसी अभियान का हिस्सा है। उन्होंने सभी भवन स्वामियों से अपील की कि निर्माण शुरू करने से पहले आवश्यक स्वीकृतियां प्राप्त करें और स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप ही काम करें। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की जाए।