Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
देहरादून/नई दिल्ली: सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026 के भव्य समारोह में स्वास्थ्य, सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने सजग इंडिया के संस्थापक शिक्षाविद ललित मोहन जोशी को विशेष रूप से सम्मानित किया।
यह सम्मान उन्हें उनके सामाजिक अभियान “नशे को ना, जिंदगी को हाँ” (युवा संवाद) और शिक्षा क्षेत्र की पहल “सुपर-300 मिशन” के लिए प्रदान किया गया। ललित मोहन जोशी पिछले 15 वर्षों से उत्तराखंड में युवाओं को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं। उनकी संस्था सजग इंडिया के माध्यम से युवाओं के बीच नैतिक शिक्षा, मानसिक स्वास्थ्य, कौशल विकास और सामाजिक जागरूकता को लेकर लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
सम्मान प्राप्त करने के बाद जोशी ने कहा कि उनका उद्देश्य युवाओं को सकारात्मक दिशा देना और उन्हें एक स्वस्थ, जागरूक एवं सशक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना है।
कार्यक्रम में विशेष श्रेणी के अंतर्गत सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज को भी “सुपर-300 मिशन” के लिए सम्मानित किया गया। इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर, अनाथ और आपदा प्रभावित 300 मेधावी छात्रों को प्रतिवर्ष निःशुल्क उच्च, चिकित्सा एवं व्यावसायिक शिक्षा प्रदान की जा रही है। संस्थान की ओर से अकादमिक निदेशक डॉ. सपना जोशी ने यह सम्मान ग्रहण किया।
इस दौरान योगेंद्र सिंह यादव, प्रवीण रंजन, दलवीर सिंह, लिसम्मा पी.वी., अशोक कुमार, शाहिदा परवीन, प्रदीप भारद्वाज और मंगेश नाइक समेत देशभर से आए 2,000 से अधिक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.