सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी का संदेश: शासन और समाज के बीच मजबूत सेतु हैं पत्रकार

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने दी हिंदी पत्रकारिता दिवस की बधाई

  • ‘चुनौतियों के बीच सत्य सामने लाना ही लोकतंत्र की ताकत’- बंशीधर तिवारी

देहरादून: सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने हिंदी पत्रकारिता दिवस पर सभी पत्रकारों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने राष्ट्र निर्माण और लोकतंत्र की मजबूती में मीडिया के योगदान को सराहा।

बंशीधर तिवारी ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज का जागरूक प्रहरी है। वर्तमान समय में सोशल मीडिया और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के बढ़ते प्रभाव के कारण पत्रकारों की जिम्मेदारी और ज्यादा बढ़ गई है। आज सूचनाओं की भीड़ और फेक न्यूज़ की चुनौतियों के बीच समाज को सही रास्ता दिखाने के लिए तथ्यपरक, प्रामाणिक और संतुलित पत्रकारिता ही सबसे बड़ा दायित्व है।

उन्होंने मीडिया को शासन और समाज के बीच एक मजबूत सेतु बताते हुए कहा कि तमाम चुनौतियों के बाद भी सत्य को सामने लाने का पत्रकारों का साहस ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है।