गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने लिया रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा

चमोली: गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल का निरीक्षण कर मौके पर चल रहे बचाव एवं राहत कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने रेस्क्यू अभियान में जुटी टीमों से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

टनल में फंसे तीन श्रमिकों की खोजबीन लगातार जारी है। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ एवं अन्य बचाव दलों की टीमें मौके पर पूरी तत्परता के साथ रेस्क्यू अभियान में जुटी हैं।

रेस्क्यू टीमों द्वारा टनल के भीतर पानी और मलबे को हटाने का कार्य लगातार जारी है। प्रशासन एवं बचाव एजेंसियां आपसी समन्वय के साथ अभियान को आगे बढ़ा रही हैं।