- भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, न्याय, कर्तव्य और लोककल्याण की प्रेरणा देता है: बंशीधर तिवारी
देहरादून: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का संपूर्ण जीवन सत्य, न्याय, कर्तव्य और लोककल्याण का संदेश देता है, जो समाज में प्रेम, सद्भाव, सेवा और समरसता की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा प्रदान करता है।
एमडीडीए उपाध्यक्ष ने श्रीमद्भगवद्गीता के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण द्वारा दिया गया निष्काम कर्म का संदेश आज के दौर में भी पूरी तरह प्रासंगिक है और हमें अपने कर्तव्यों का निष्ठा व ईमानदारी से निर्वहन करने की सीख देता है। उन्होंने कहा कि सुनियोजित, संतुलित और जनहितकारी विकास भी इसी कर्तव्यनिष्ठा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। एमडीडीए का लगातार यह प्रयास है कि देहरादून-मसूरी क्षेत्र का नियोजित विकास हो ताकि नागरिकों को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित वातावरण के साथ बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
इस पावन अवसर पर एमडीडीए के सचिव मोहन सिंह बर्निया ने भी प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आम जनता से भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनकी शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर समाज में प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
